Home
Class 8
PHYSICS
एक क्रियाकलाप द्वारा दर्शाओ कि ध्वनि निर...

एक क्रियाकलाप द्वारा दर्शाओ कि ध्वनि निर्वात में गमन नहीं कर सकती।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

500 mL का एक फ्लास्क लीजिए जिसमें रबड़ की एक डाट कसकर लगी हो। एक मोटे तार की सहायता से डाट के साथ एक छोटी घंटी (या घुघरू) संलग्न कीजिए। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

फ्लास्क में कुछ जल लेकर तब तक गर्म कीजिए जब तक कि यह उबलने न लगे। इस प्रक्रम में फ्लास्क के अंदर की वाय भाप द्वारा विस्थापित कर दी जाती है। जब जल लगभग एक मिनट तक उबल जाए तो बर्नर को बंद करके फ्लास्क के मुँह को एकदम बंद कर दीजिए। फ्लास्क को ठंडा होने दीजिए जिससे कि इसके अंदर की भाप द्रवित हो जाए। फ्लास्क में लगी घंटी को बजाने के लिए इसे हिलाइए। हिलाने पर आपको इसकी आवाज़ सुनाई नहीं देगी। घंटी ठीक प्रकार तभी सुनाई देती है जब हम डाट को खोलकर फ्लास्क में फिर से वायु को अंदर जाने देते हैं। इस क्रियाकलाप से पता चलता है कि ध्वनि का चालन वायु की उपस्थिति में होता है न कि निर्वात में।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|32 Videos
  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos