Home
Class 8
PHYSICS
निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने ...

निम्न में से प्रत्येक के स्थान के सामने लिखिए, यदि प्रकाश की एक समान्तर किरण-पुंज इनसे टकराए तो नियति परावर्तन होगा या विसरित परावर्तन होगा। प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
क. पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज
ख. चॉक पाउडर
ग. गत्ते का पृष्ठ घ. संगमरमर के फर्श पर फैला जल
ड़ दर्पण च. कागज का टुकड़ा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) पॉलिश युक्त लकड़ी की मेज प्रकाश का नियमित परावर्तन करेगी क्योंकि इसका तल पॉलिश होने के कारण चमकदार है।
(ख) चॉक पाउडर से प्रकाश का अनियमित परावर्तन होगा क्योंकि इसका तल खुरदरा है।
(ग) गत्ते का पृष्ठ भी खुरदरा होने के कारण अनियमित परावर्तन करता है।
(घ) संगमरमर के फर्श पर फैला जल चमकदार तल की तरह कार्य करता है और प्रकाश का नियमित परावर्तन करता है।
(ङ) दर्पण चमकदार तल होने के कारण प्रकाश का नियमित परावर्तन करता है।
(च) कागज तल एकदम चमकदार न होने के कारण प्रकाश का अनियमित परावर्तन करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्न (रिक्त स्थानों की पर्ति कीजिए)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • बल तथा दाब

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos