Home
Class 8
PHYSICS
कैलाइडोस्कोप की रचना की वर्णन कीजिए।...

कैलाइडोस्कोप की रचना की वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कैलाइडोस्कोप-कैलाइडोस्कोप बनाने के लिए समतल दर्पण 15 सें०मी० लंबी व 4 सें०मी० चौड़ी तीन आयताकार पट्टियों को त्रिभुजाकार आकृति के रूप में जोड़ो तथा मोटे गत्ते से बने बेलनाकार ट्यूब जैसी संरचना में मजबूती से लगाएं। ट्यूब दर्पण की पट्टियों से थोड़ी लंबी होनी आवश्यक है। ट्यूब के एक सिरे को गत्ते की एक ऐसी डिस्क से बंद करो जिसमें भीतर का दृश्य देखने के लिए एक छिद्र बना हो। ट्यूब के दूसरे सिरे पर समतल काँच की एक वृत्ताकार प्लेट दर्पणों को छूते हुए मज़बूती से लगाओ। इस प्लेट पर रंगीनं काँच की चूड़ियों के छोटे-छोटे कुछ टुकड़े रखो। ट्यूब के इस सिरे को घिसे हुए काँच की प्लेट से बंद कीजिए। ध्यान रहे कि काँच के टुकड़ों को हिलने-डुलने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।
कैलाइडोस्कोप से भाँति-भाँति के पैटर्न देखे जा सकते हैं। इस उपकरण से बने पैटर्नो को कभी-भी दोबारा नहीं देखा जा सकता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्न (रिक्त स्थानों की पर्ति कीजिए)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • बल तथा दाब

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos