Home
Class 8
PHYSICS
वर्णन कीजिए कि आप अपने नेत्रों की देखभाल...

वर्णन कीजिए कि आप अपने नेत्रों की देखभाल कैसे करेंगे।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नेत्रों की देखभाल के उपाय निम्नलिखित हैं-
(1) वस्तुएँ धुंधली दिखाई देने पर नेत्र चिकित्सक के परामर्शानुसार उचित चश्मा पहनें।
(2) कभी भी न तो बहुत कम और न ही अधिक तेज प्रकाश में पढ़ें। ऐसा करने से नेत्र पेशियों में खिंचाव से सिर दर्द हो सकता है।
(3) लेज़र टॉर्च की किरणें नेत्र रेटिना पर न पड़ें। ये हमारे नेत्रों के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
(4) नंगी आँखों से कभी-भी सूर्य की ओर न देखें।
(5) धूलकण या मिट्टी वगैरह आँख में पड़ जाने पर नेत्रों को न रगड़ें, ऐसा करने से नेत्रों में घाव हो सकते हैं।
(6) नेत्रों में स्वच्छ जल से छींटें लगाएँ।
(7) बिल्कुल बारीक अक्षरों की पुस्तक पढ़ना या लेटकर पढ़ना दोनों ही हानिकारक आदतें हैं इनसे बचें। पठन सामग्री को दृष्टि की सामान्य दूरी पर अर्थात् 25 से 30 से०मी० तक रखकर पढ़ें।
(8) विटामिन A युक्त भोजन जैसे-गजार, पालक, दूध, मक्खन, पत्ता गोभी आदि का सेवन करना चाहिए।
(9) टेलीविजन को कम से कम से 8 से 10 मीटर की दूरी से देखना चाहिए तथा लगातार लम्बे समय तक कभी नहीं देखना चाहिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्न (रिक्त स्थानों की पर्ति कीजिए)|4 Videos
  • प्रकाश

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • बल तथा दाब

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|3 Videos