Home
Class 6
BIOLOGY
एक पुष्पादित पौधे के भाग एवं उसके भागों ...

एक पुष्पादित पौधे के भाग एवं उसके भागों के कार्य लिखो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधे के भाग (1) जड़, (2) तना, (3) पत्ती, (4) फल, (5) फूल, (6) बीज।
पौधे के भागों के कार्य-पौधे के विभिन्न भागों के कार्य निम्नलिखित हैं
1. जड़ के कार्य-जड़ों के निम्नलिखित कार्य हैं
(1) जड़ें पौधे के लिए मिट्टी से पानी और आवश्यक पोषक पदार्थ शोषित करती हैं।
(2) कुछ जड़ें भोजन-संग्रह का कार्य भी करती हैं, जैसे मूली, चुकंदर, शलगम आदि।
(3) जड़ें पौधे को भूमि में स्थिर रखती हैं। जड़ की शाखाएँ मिट्टी को बहने नहीं देतीं जिसके कारण पौधा भूमि से उखड़कर नहीं गिरता।
(4) कुछ जड़ें प्रजनन द्वारा नए पौधों का निर्माण करती हैं, जैसे शक्करकंदी।
2. तने के कार्य-तने के कार्य निम्नलिखित हैं.
(1) जड़ों द्वारा शोषित पानी तथा पोषक पदार्थों को पत्तियों तक पहुँचाने का कार्य तना करता है।
(2) तना पौधे को पृथ्वी पर सीधा खड़ा रखने में सहायता करता है। यह शाखाओं, पत्तियों, फलों और फूलों का आधार भी बनता है।
(3) पत्तियों द्वारा तैयार किया गया भोजन तने द्वारा अन्य भागों तक पहुँचता है।
(4) कुछ तने भोजन-संग्रह का कार्य करते हैं, जैसे आलू, अदरक, हल्दी आदि।
3. पत्तियों के कार्य पत्तियाँ निम्नलिखित कार्य करती हैं-
(1) पत्तियाँ भोजन बनाने का कार्य करती हैं। इस कार्य के लिए उनमें पर्णहरित (क्लोरोफिल) होता है। पौधे में अनावश्यक जल भी पत्तियों द्वारा ही वाष्पित होता है। पान
(2) पत्तियों में रंध्र होते हैं जिनके द्वारा ये वायु से ऑक्सीजन लेती हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती हैं। इस प्रकार पत्तियाँ श्वसन में सहायता करती हैं।
(3) कुछ पत्तियों में भोजन-संग्रह होता है, जैसे कुआर, गंदल आदि।
4. फूल के कार्य-फूल के निम्नलिखित कार्य हैं
(1) ये प्रजनन का कार्य करते हैं। फूल से फल तथा फल से बीज बनते हैं और बीज नए पौधों को जन्म देते हैं।
(2) पुष्प की चटकीली-भड़कीली पंखुड़ियाँ कीटों को परागण के लिए आकर्षित करती हैं।
5. फलों के कार्य फल के निम्नलिखित कार्य हैं
(1) फल बीजों की रक्षा करते हैं।
(2) ये बीजों को दूर-दूर तक बिखेरने में सहायता करते हैं।
6. बीज के कार्य बीज अंकुरित होकर नए पौधों को जन्म देते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधों को जानिए

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न) |15 Videos
  • तंतु से वस्त्र तक

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|1 Videos
  • भोजन : यह कहाँ से आता है?

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)|2 Videos