Home
Class 8
PHYSICS
धूमकेतु क्या है ?...

धूमकेतु क्या है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धूमकेतु भी सौर-परिवार का एक सदस्य है जो पृथ्वी से कभी-कभी दिखाई देता है। इसे पुच्छल तारा भी कहते हैं। पुच्छल तारे छोटे आकार के आकाशीय पिंड हैं जिनके इर्द-गिर्द बहुत धूल जमा रहती है। ये आकाशीय पिंड जब सूर्य के निकट आते हैं तो सूर्य की किरणों तथा अन्य दबाव के कारण धूलकण सूर्य से दूर हट जाते हैं और उन पर सूर्य का प्रकाश पड़ने लगता है। सूर्य के प्रकाश के कारण ये धूलकण भी चमकने लगते हैं जिससे एक पूँछ जैसी आकृति दिखाई देने लगती है। पुच्छल तारों की पूँछ सदा सूर्य के विपरीत दिशा में होती है।
धूमकेतु के दो भाग होते हैं। एक भाग सिर व दूसरा भाग पूँछ कहलाता है। ये दोनों भाग धूलकणों और विभिन्न गैसों से बने होते हैं। इसकी पूँछ के भाग में गैसों का घनत्व सिर के भाग के गैसों के घनत्व की अपेक्षा बहुत कम होता है। इसकी पूँछ कई लाख मील लम्बी होती है।

धूमकेतु एक निश्चित कक्ष पर सूर्य के गिर्द चक्कर काटता है। सूर्य के गिर्द चक्कर काटते समय सूर्य के पास पहुँचकर इसकी गति बहुत तीव्र हो जाती है। इसके अतिरिक्त परिक्रमा करते समय इसका सिर वाला भाग सदा सूर्य की ओर ही रहता है। हैलेका सौर-परिवार का एक प्रसिद्ध धूमकेतु है। पृथ्वी पर हैलेका-धूमकेतु पहले सन् 1910 में दिखाई दिया था। उसके बाद सन् 1986 में यह धूमकेतु फिर दिखाई दिया अर्थात् हैलेका-धूमकेतु 76 वर्ष बाद दिखाई देता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तारे एवं सौर परिवार

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|42 Videos
  • घर्षण

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • ध्वनि

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)|2 Videos