Home
Class 12
BIOLOGY
मानव जीनोम के कोई छः लक्षणों को बताइए।...

मानव जीनोम के कोई छः लक्षणों को बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मानव जीनोम, मानवों के लिए आनुवंशिक सूचनाओं का पूर्ण समुच्चय होता है। मानव जीनोम के प्रमुख लक्षण निम्न प्रकार है
(i) इसमें 3164.7 मिलियन न्यूक्लिओटाइड क्षारक सम्मिलित हैं।
(ii) सबसे बड़ा ज्ञान मानव जीन डिस्ट्रोफिन 2.4 मिलियन क्षारक युक्त है।
(iii) प्रोटीन को कोड करने वाले जीन्स की कुल अनुमानित संख्या 30,000 है और `99.9%` न्यूक्लिओटाइड क्षारक सभी लोगों में बिल्कुल समान होती हैं।
(iv) ज्ञात जीनों में से `50%` के कार्य अभी अज्ञात हैं।
(v) जीनोम के `2%` से कम ही प्रोटीन्स को कोड करते हैं।
(vi) मादा में अर्द्धसूत्री विभाजन की अपेक्षा नर में अर्द्धसूत्री विभाजन की उत्परिवर्तन दर अधिक है।
(vii) मानव जीनोम में बड़ी संख्या में पुनरावृत्त अनुक्रमों की होती है, जिनका प्रत्यक्ष कूटन कार्य नहीं माना जाता है किन्तु वे गुणसूत्र की संरचना, गतिकी तथा विकास पर प्रकाश डालते हैं।
(viii) क्रोमोसोम X पर सर्वाधिक जीन (2968) तथा Y पर सबसे कम जीन (231) होते हैं।
(ix) वैज्ञानिकों ने लगभग 1.4 मिलियन विस्थलों की पहचान की है जहाँ व्यक्ति में एकल क्षारक DNA अनुक्रम विभेद (SNPS) पाए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • विकास

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (मानव की उत्पत्ति और विकास) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos