Home
Class 12
BIOLOGY
(a) मनुष्य में नर विषमयुग्मजी तथा मादाएं...

(a) मनुष्य में नर विषमयुग्मजी तथा मादाएं समयुग्मजी होती हैं। व्याख्या कीजिए। क्या ऐसे कोई उदाहरण हैं जहाँ नर समयुग्मजी तथा मादाएँ विषमयुग्मजी हों? (b) यह भी समझाइए कि अजन्मे बच्चे का लिंग निर्धारण करता है। बताइए कि कहीं तापमान लिंग-निर्धारण में भूमिका निभाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) 1. दो शब्दों जैसे समयुग्मजी एवं विषयुग्मजी से तात्पर्य उन जीवधारियों से है जिनमें एक ही प्रकार के लिंग गुणसूत्र (होमो का अर्थ समान) या दो प्रकार के लिंग गुणसूत्र (हिटरो का अर्थ विषम) पाए जाते हैं।
2. मनुष्य में XX/XY प्रकार का लिंग निर्धारण पाया जाता है .जिसमें कि मादा में x-गुणसूत्र की दो प्रतियाँ होती हैं तथा पुरुषों में x तथा Y-गुणसूत्र पाया जाता है। अतः मादा द्वारा उत्पन्न सभी अण्डाणु एक समान अर्थात् X-गुणसूत्र वाले होते हैं। दूसरी ओर शुक्राणओं में 2 भिन्न प्रकार के गुणसूत्र होते हैं अर्थात् 50% शुक्राणुओं में X-गुणसूत्र तथा 50% शुक्राणुओं में Y-गुणसूत्र पाये जाते हैं। अतः संगठन के संदर्भ में शुक्राणु दो प्रकार के होते हैं। मनुष्यों के मामले में महिलाएँ समयुग्मकी होती हैं तथा पुरुष विषमयुग्मकी होते हैं।
3. हाँ, ऐसे उदाहरण भी हैं जहाँ नर समयुग्मकी तथा मादाएँ। विषमयुग्मकी होती हैं।
* कुछ पक्षियों में लिंग निर्धारण की विधि को ZZ (नर) तथा ZW (मादा) से प्रदर्शित किया जाता है।
* कुछ तितलियों एवं मॉथ, समयुग्मकी नर तथा विषमयुग्मकी मादाएँ प्रदर्शित करते हैं।
(b) 1. मनुष्य के मामले में विषमयुग्मजी जीव बच्चे के लिंग का निर्धारण करता है।
2. क्योंकि नर विषमयुग्मकी होते हैं (x एवं Y-क्रोमोसोम वाले), अतः वह पिता है जो बच्चे के लिंग का निर्धारण करता है।
3. तापमान अनेक प्राणियों में लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ जन्तु जैसे मगरमच्छ में, निम्न ताप पर अण्डे से बच्चे का निकलना मादा संतान होने का तथा उच्च ताप पर अण्डे से बच्चे का निकलना नर संतान होने का पक्षधर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (बहुविकल्पीय प्रश्न)|4 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
NCERT EXEMPLAR HINDI-वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत-प्रकरण - 2 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. (a) मनुष्य में नर विषमयुग्मजी तथा मादाएं समयुग्मजी होती हैं। व्याख्या...

    Text Solution

    |