Home
Class 12
BIOLOGY
मनुष्य की पीढ़ियों में किसी जीन का वंशाग...

मनुष्य की पीढ़ियों में किसी जीन का वंशागति पैटर्न वंशावलि विश्लेषण द्वारा अध्ययन किया जाता है। लक्षण जो वंशावलि विश्लेषण में अध्ययन किया जाता है -

A

मात्रात्मक लक्षण

B

मेण्डेलियन लक्षण

C

पॉलीजीनिक लक्षण

D

मेटर्नल लक्षण।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

व्याख्या : वंशावलि विश्लेषण व्यष्टियों के एक समूह में किसी वंशागत लक्षण का अध्ययन होता है। यह उस लक्षण के गुणों तथा पैटर्न को निर्धारण करने में सहायता करता है जिसमें, वंशागति की विधि, प्रेवेशन की आयु, एवं लक्षणरूपी विभिन्नता सम्मिलित है। मनुष्यों में मेण्डेलियन वंशागति का अध्ययन कठिन होता है, अतः यह परिवार वंशावली या पहले से ही हो चुके समागम के परिणामों के विश्लेषण से प्रारंभ किया जाता है। एक वंशावलि के विश्लेषण द्वारा हम अनुमान लगा सकते हैं कि लक्षण किस प्रकार वंशागत हुआ है। यह परिवारों में जीव वैज्ञानिक संबंध के प्रमाणन के लिए दृश्य साधन है तथा आनुवंशिक रोगों की वंशागति की विधि को निर्धारित करने में सहायक है।
मात्रात्मक लक्षण, बहुजीनी लक्षण तथा मैटर्नल लक्षणों को वंशावलि विश्लेषण में अध्ययन नहीं किया जाता है। मात्रात्मक लक्षण वे मापन योग्य लक्षणप्ररूप लक्षण हैं जो कई जीन्स एवं पर्यावरण की संचयी क्रियाओं पर आधारित होते हैं। उदाहरण फसल उत्पादन, भार, प्राणियों में वृद्धि, IQ आदि। बहुजीनी लक्षण तब पाए जाते हैं जब एक लक्षण कई जीन्स द्वारा नियंत्रित होता है। इसका अर्थ है कि प्रत्येक प्रभावी एलील, अगले प्रभावी एलील की अभिव्यक्ति को बढ़ाता है। मेटर्नल लक्षण वे वंशागत लक्षण होते हैं जो मातृ जनक से अनुगामी संततियों में अभिवक्त होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos