Home
Class 11
BIOLOGY
किन्हीं चार वृद्धि हॉर्मोन्स के नाम लिखि...

किन्हीं चार वृद्धि हॉर्मोन्स के नाम लिखिए। ऑक्सिन एवं जिबरेलिन की खोज एवं रासायनिक संरचना का चित्र बनाकर इन दोनों हॉर्मोन्स का पौधों पर प्रभाव का वर्णन कीजिए। । अथवा निम्नलिखित वृद्धि नियन्त्रक हॉर्मोन्स के लक्षण लिखिए
(i) ऐब्सिसिक अम्ल,
(ii) जिबरेलिन तथा
(iii) ऑक्सिन।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

"वृद्धि हॉर्मोन्स (Growth Hormones)
1. ऑक्सिन्स (auxins)
2. जिबरेलिन (gibberellins)
3. साइटोकानइनिन (cytokinins)
4. ऐब्सिसिक अम्ल (abscisic acid)
5 . एथिलीन (ethylene)
ऑक्सिन की रासायनिक संरचना (Chemical structure of Auxins)-ऑक्सिन का पता कोल तथा स्मिट (Kogl & Smit, 1931) ने लगाया। इसे उन्होंने मानव के मूत्र के क्रिस्टलीकरण द्वारा प्राप्त किया तथा ऑक्सेनोट्राइओलिक अम्ल Sauxenotriolic acid) (ऑक्सिन-A) नाम दिया। कोल, स्मिट व एसलेबेनं (Kogl, Smit and Erxleben, 1934) ने अंकुरित हो रहे मक्का के.दानों से ऑक्सिन प्राप्त किया तथा ऑक्सेनोलोनिक अम्ल (auxenolonic acid)) (ऑक्सिन-B) नाम दिया। इण्डोल-3-ऐसीटिक अम्ल (IAA), नैफ्थैलिन ऐसीटिक अम्ल (naphthalene acetic acid : NAA) तथा 2, 4-डाइक्लोरोफीनॉक्सी ऐसीटिक अम्ल (2, 4-dichlorophenoxy acetic acid : 2, 4-D), 2, 4, 5 ट्राइक्लोरोफीनॉक्सी ऐसीटिक अम्ल (2, 4, 5-T) आदि संश्लेषित रसायन ऑक्सिन की भाँति कार्य करते हैं।

विभिन्न ऑक्सिन के संरचनात्मक सूत्र . ऑक्सिन्स का पौधों पर प्रभाव (Effect of Auxins on Plants)--NCERT Zone के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर का प्रश्न 4 देखिए।
जिबरेलिन की रासायनिक संरचना (Chemical structure of Gibberellins)-जिबरेलिन की खोज सर्वप्रथम एक जापानी वैज्ञानिक कुरोसावा (Kurosawa, 1926) ने की, परन्तु याबुता तथा हयाशी (Yabuta and Hayashi, 1939) ने इसे जिबरेला फ्यूजीकुरोई से इसे प्राप्त कर जिबरेलिन-A नाम दिया। इसकी संरचना में एक गिबेन रिंग होती है।

जिबरेलिन का पौधों पर प्रभाव (Effect of Gibberellins on Plants)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type-I)|19 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type-II)|13 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|8 Videos
  • पादप में श्वसन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos