Home
Class 11
PHYSICS
स्पिन करती क्रिकेट की गेंद पिच पर टप्पा ...

स्पिन करती क्रिकेट की गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद तेज हो जाती है, क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्रिकेट की गेंद यदि उसी दिशा में घूमती (स्पिन) है जिस दिशा में वह आगे बढ़ रही है, तो टप्पा खाने के बाद उसकी गति बढ़ जाती है। ऐसा जमीन के घर्षण-बल के कारण होता है। घूमती हुई गेंद जब जमीन पर गिरती है, तो गेंद ओर जमीन के बीच एक घर्षण-बल कार्य करता है। यह बल घूर्णन गति को रोकता है परन्तु गेंद को आगे की ओर धकेलता है। परिणामस्वरूप घूर्णन गति कम हो जाती है। परन्तु गेंद के आगे बढ़ने की गति बढ़ जाती है। प्रश्न यह उठता है की यह अतिरिक्त गतिज ऊर्जा कहाँ से आती है। वास्तव में गेंद की घूर्णन गति जब कम होती है, तो उसकी घूर्णन गतिज ऊर्जा का एक अंश घर्षण -बल के कारण समाप्त हो जाता है। उस ऊर्जा का शेष भाग गेंद की गति बढ़ाने के काम आता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • घर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise दीर्घ उत्तरीय|3 Videos
  • घर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise आंकिक|13 Videos
  • घर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|20 Videos
  • कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|7 Videos
  • तरंग गति

    NOOTAN HINDI|Exercise एन सी ई आर टी प्रश्न (अतिरिक्त प्रश्न)|6 Videos