Home
Class 11
PHYSICS
0.3 kg द्रव्यमान का कोई बोल्ट 7ms^(-1) क...

0.3 kg द्रव्यमान का कोई बोल्ट `7ms^(-1)` की एकसमान चाल से नीचे आ रही किसी लिफ्ट की छत से गिरता है। यह लिफ्ट के फर्श से टकराता है (लिफ्ट की लम्बाई = 3 m ) और वापस नहीं लौटता है । टक्कर द्वारा कितनी ऊष्मा उत्पन्न हुई ? यदि लिफ्ट स्थिर होती तो क्या आपका उत्तर इससे भिन्न होता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चूँकि लिफ्ट एकसमान चाल से नीचे आ रही है अतः लिफ्ट कि गति के कारण उसमे कोई त्वरण नहीं है। या दूसरे शब्दों में, लिफ्ट अथवा लिफ्ट के अंदर की कोई भी वस्तु गुरुत्वीय त्वरण g के अधीन ही गति कर रही है।
बोल्ट द्वारा लिफ्ट की छत से फर्श के बीच अर्जित गतिज ऊर्जा
= स्थितिज ऊर्जा में कमी
`=mgh=0.3xx9.8xx3"जूल "=8.82"जूल"`
अब चूँकि लिफ्ट की फर्श से टकराने के बाद बोल्ट वापस नहीं उछलता । अतः छत से फर्श के बीच अर्जित गतिज ऊर्जा का सम्भवतः लगभग पूर्ण भाग अवश्य ही ऊष्मीय ऊर्जा में परिवर्तित हो गया होगा ।
अतः उत्पन्न ऊष्मा = 8.82 जूल ।
कदापि नहीं वास्तव में जड़त्व के कारण बोल्ट की प्रारम्भिक चाल लिफ्ट की चाल के बराबर है, अतः लिफ्ट के सापेक्ष बोल्ट का प्रारम्भिक वेग शून्य है। यही स्थिति लिफ्ट के स्थिर रहने पर भी होती ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा

    NOOTAN HINDI|Exercise एन० सी० ई० आर० टी० प्रश्न|23 Videos
  • ऋजु रेखीय पथ पर गति

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|6 Videos
  • घर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|14 Videos