Home
Class 11
PHYSICS
पृथ्वी की सतह से गहराई में जाने पर g का ...

पृथ्वी की सतह से गहराई में जाने पर g का मान किस प्रकार बदलता है ? आवश्यक सूत्र स्थापित कीजिए। सिद्ध कीजिए की पृथ्वी के केंद्र पर g का मान शून्य है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


त्रिज्या R , द्रव्यमान M तथा D औसत घनत्व की पृथ्वी की सतह पर ( जहाँ गुरुत्वीय त्वरण का मान g है ) स्थित द्रव्यमान m के पिण्ड पर गुरुत्व-बल ( या पिण्ड का भार )
`mg=G(Mm)/(R^(2))" "` ...(1)
अब, माना की पृथ्वी की सतह से h गहराई पर `(R-h)` त्रिज्या के ठोस गोले की सतह पर द्रव्यमान m का पिण्ड स्थित है। स्पष्ट है कि यह पिण्ड h मोटाई के खोखले गोल कवच के अंदर है तथा किसी खोखले गोल कवच के अंदर स्थित पिण्ड पर आकर्षण बल शून्य होता है। अतः पिण्ड पर केवल ठोस गोले के कारण आकर्षण बल कार्य करता है। यदि इस ठोस गोले का द्रव्यमान m' तथा पृथ्वी तल से h गहराई पर गुरुत्वीय त्वरण g' हो, तो यह आकर्षण बल पिंड के भार mg' के बराबर होगा। अतः
`mg'=G(M'm)/((R-h)^(2))" " `…(2)
समी. (2) में समी. (1) को भाग देने पर,
`(g')/(g)=(G (M')/((R-h)^(2)))/(GM//R^(2))`
`(g')/(g)=G(GM')/((R-h)^(2))xx(R^(2))/(GM)" "`...(3)
सूत्र, द्रव्यमान = आयतन `xx ` घनत्व से,
`M=(4)/(3) pi R^(3)D " " ` ...(4)
एवं `M'=(4)/(3) pi (R-h)^(3)D " " ` ...(5)
समी. (3 ) सेमी. (4 ) व (5 ) में मान रखने पर,
`(g')/(g)=(G xx (4)/(3)pi (R-h)^(3)D xx R^(2))/((R-h)^(2) xx G xx (4)/(3)pi R^(3)D)`
`(g')/(g)=(R-h)/(R )" " ` ..(6)
समी (6 ) में `(R-h)` का मान R से कम है, अतः g' का मान g से कम होगा।
अर्थात गहराई बढ़ने पर g का मान घटता है।
पृथ्वी के केंद्र पर ( h = R पर ) समी (6 ) से,
`(g')/(g)=0` या `g'=0`
अर्थात गुरुत्वीय त्वरण शून्य होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|11 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक उदाहरण|38 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • गति के नियम

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
  • ठोस एवं तरल के यांत्रिक गुण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|10 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-गुरुत्वाकर्षण -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नयम लिखिए एवं 'g' एवं 'G' में सम्बन्ध स्...

    Text Solution

    |

  2. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान किस प्रकार बदलता (घटता...

    Text Solution

    |

  3. पृथ्वी की सतह से ऊँचाई के साथ 'g' के मान में परिवर्तन किस प्रकार होता...

    Text Solution

    |

  4. पृथ्वी की सतह से गहराई में जाने पर g का मान किस प्रकार बदलता है ? आवश्...

    Text Solution

    |

  5. पृथ्वी की सतह से h गहराई पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का सूत्र निगमित कीज...

    Text Solution

    |

  6. गुरुत्वीय विभव क्या है ? इसका मात्रक व विमीय सूत्र लिखिए तथा पृथ्वी क...

    Text Solution

    |

  7. गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा की परिभाषा देते हुए पृथ्वी तल पर किसी वस्तु की...

    Text Solution

    |

  8. केपलर के नियमों से न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. केपलर के ग्रहों के गति के नियम लिखिए। तृतीय नियम को न्यूटन के गुरुत्वा...

    Text Solution

    |

  10. कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल एवं परिक्रमण काल के लिये व्यंजक निकालिए।

    Text Solution

    |

  11. कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल से आप क्या समझते है ? इसके लिए व्यंजक ज्ञ...

    Text Solution

    |

  12. कृत्रिम उपग्रह किसे कहते है ? इसके कोई दो उपयोग लिखिए तथा गणितीय गणना ...

    Text Solution

    |

  13. कृत्रिम उपग्रह की परिभाषा लिखकर उसकी कक्षीय चाल तथा परिभ्रमण काल का व्...

    Text Solution

    |