Home
Class 11
PHYSICS
कृत्रिम उपग्रह किसे कहते है ? इसके कोई द...

कृत्रिम उपग्रह किसे कहते है ? इसके कोई दो उपयोग लिखिए तथा गणितीय गणना द्वारा सिद्ध कीजिए कि कृत्रिम उपग्रह में भारहीनता की स्थिति होती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऐसे पिण्ड जिसे पृथ्वी तल से लगभग 100 किलोमीटर ऊपर ले जाकर, 8 किलोमीटर/सेकण्ड के क्षैतिज वेग से, पृथ्वी के चारों और घूमने के लिए एक निश्चित कक्षा में स्थापित किया जाता है, कृत्रिम उपग्रह कहलाता है।
कृत्रिम उपग्रह के उपयोग - (1 ) इसका उपयोग वायुमण्डल के विभिन्न वाययुमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन करने में किया जाता है।
(2 ) इसके द्वारा दूरदर्शन कार्यक्रम तथा रेडियो संकेतों को दूर स्थानों तक संचरित किया जाता है।
कृत्रिम उपग्रह में भारहीनता - जिस किसी भी तल पर हम खड़े होते है, उस तल द्वारा हमारे ऊपर आरोपित प्रतिक्रिया बल के कारण हमें भार का अनुभव होता है। यदि किसी परिस्थिति मने यह प्रतिक्रिया बल शून्य हो जाए तो हमें भारहीनता का अनुभव होगा। कृत्रिम उपग्रह में हमें भारहीनता का अनुभव होता है।
माना m द्रव्यमान का एक कृत्रिम उपग्रह v वेग से पृथ्वी के चारों और r त्रिज्या की कक्षा में परिक्रमा कर रहा है तब आवश्यक अभिकेंद्रीय बल, पृथ्वी और उपग्रह के बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल से ही प्राप्त होगा ।
अतः `(GMm)/(r^(2))=(mv^(2))/(r )` या `(GM)/(r^(2))=(v^(2))/(r ) " " `...(1) [M पृथ्वी का द्रव्यमान]
यदि m' द्रव्यमान का एक अंतरिक्ष यात्री उपग्रह के अंदर है, तो यात्री पर दो बल कार्य करेंगे -
(i ) गुरुत्वाकर्षण बल `F=(GMm')/(r^(2))` पृथ्वी के केंद्र की ओर
(ii ) उपग्रह के तल द्वारा प्रतिक्रिया बल R , गुरुत्वीय बल के विपरीत
अतः यात्री पर कुल बल `(GMm')/(r^(2))-R=(m'v^(2))/(r )` या `(GM)/(r^(2))-(R )/(m')=(v^(2))/(r ) " " `...(2)
`(v^(2))/(r )` का मान समी. (1 ) से (2 ) में रखने पर,
`(GM)/(r^(2))-(R )/(m')=(GM)/(r^(2))`
अथवा `(R )/(m')=0` अतः `R=0`
अतः कृत्रिम उपग्रह में यात्री भारहीनता का अनुभव करेगा ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|11 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक उदाहरण|38 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • गति के नियम

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|7 Videos
  • ठोस एवं तरल के यांत्रिक गुण

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|10 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-गुरुत्वाकर्षण -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नयम लिखिए एवं 'g' एवं 'G' में सम्बन्ध स्...

    Text Solution

    |

  2. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान किस प्रकार बदलता (घटता...

    Text Solution

    |

  3. पृथ्वी की सतह से ऊँचाई के साथ 'g' के मान में परिवर्तन किस प्रकार होता...

    Text Solution

    |

  4. पृथ्वी की सतह से गहराई में जाने पर g का मान किस प्रकार बदलता है ? आवश्...

    Text Solution

    |

  5. पृथ्वी की सतह से h गहराई पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का सूत्र निगमित कीज...

    Text Solution

    |

  6. गुरुत्वीय विभव क्या है ? इसका मात्रक व विमीय सूत्र लिखिए तथा पृथ्वी क...

    Text Solution

    |

  7. गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा की परिभाषा देते हुए पृथ्वी तल पर किसी वस्तु की...

    Text Solution

    |

  8. केपलर के नियमों से न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. केपलर के ग्रहों के गति के नियम लिखिए। तृतीय नियम को न्यूटन के गुरुत्वा...

    Text Solution

    |

  10. कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल एवं परिक्रमण काल के लिये व्यंजक निकालिए।

    Text Solution

    |

  11. कृत्रिम उपग्रह की कक्षीय चाल से आप क्या समझते है ? इसके लिए व्यंजक ज्ञ...

    Text Solution

    |

  12. कृत्रिम उपग्रह किसे कहते है ? इसके कोई दो उपयोग लिखिए तथा गणितीय गणना ...

    Text Solution

    |

  13. कृत्रिम उपग्रह की परिभाषा लिखकर उसकी कक्षीय चाल तथा परिभ्रमण काल का व्...

    Text Solution

    |