Home
Class 12
PHYSICS
क्यूरी ताप किसे कहते है ? प्रतिचुम्बकीय ...

क्यूरी ताप किसे कहते है ? प्रतिचुम्बकीय , अनुचुम्बकीय तथा लौहचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप पर किस प्रकार निर्भर करती है ? समझाइये तथा आवश्यक नियम भी लिखिय ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्यूरी ताप (Curie Temperature) - लौह चुम्बकीय पदार्थो को गर्म करने का उष्मीय विक्षोभ के कारण डोमेन संरचनाएँ नष्ट होने लगती है और ताप बढ़ने पर चुम्बकन का गुण धीरे -धीरे कम होता जाता है और वह अनुचुम्बकीय पदार्थो में बदल जाता है। जब पदार्थ को ठण्डा किया जाता है तो पुनः लौह चुम्बकीय हो जाता है।
अतः क्यूरी ताप है जिस पर लौह चुम्बकीय पदार्थ अनुचुम्बकीय पदार्थ में बदल जाता है।
चुम्बकीय प्रवृत्ति की ताप पर निर्भरता - (a) प्रतिचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप पर निर्भर नहीं करती।
(b) अनुचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय प्रवृत्ति `(X_(m))` उसके परम ताप (T) के व्यत्क्रमानुपति होती है।
अर्थात् `x_(m) prop (1)/(T)`
या `x_(m) = (C)/(T)`
इस नियम को क्यूरी का नियम कहते है।
लौहचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय प्रवृत्ति की ताप पर निर्भरता के लिए क्यूरी और वाइस ने नियम दिया जिसे क्यूरी -वाइस नियम कहते है। इसके अनुसार किसी परमताप T पर लौहचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय प्रवृत्ति का मान निम्न है -
`x_(m) = (C)/(T-T_(C))`
यहाँ `T_(C)` लौहचुम्बकीय पदार्थो का क्यूरी ताप है।
क्यूरी - वाइस के नियम के अनुसार चुम्बकीय प्रवृत्ति तथा परमताप के मध्य (x-T ग्राफ) चित्र में दर्शाया गया है-
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर (आंकिक प्रश्न)|12 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|25 Videos
  • चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)|14 Videos
  • गाउस का नियम एवं उसके अनुप्रयोग

    MITTAL PUBLICATION|Exercise प्रतियोगी परीक्षा संबंधी प्रश्न (बहु विकल्पीय प्रश्न)|21 Videos
  • नाभिकीय भौतिकी

    MITTAL PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ पर प्रश्न|17 Videos