Home
Class 12
PHYSICS
व्यापक रूप से किस दृढ़ पिण्ड की गति को हम...

व्यापक रूप से किस दृढ़ पिण्ड की गति को हम दो अलग अलग गतियों के संयुक्त रूप में देख सकते हैं (i) उसके संहति केंद्र की किसी अक्ष के परितः गति और (ii) उसके संहति केंद्र स गुजरने वाले किसी तात्क्षणिक अक्ष के परितः उसकी गति। यह आवश्यक नहीं है कि दोनों अक्ष स्थिर हों। उदाहरण के लिए हम क्षैतिज तल में रखी एकसमान डिस्क को लेते हैं जो अपनी परिधि पर एक द्रव्यमानरहित छड़ से दृढ़ता से जुड़ी है। यह डिस्क छड़ निकाय उद्गम के परितः `omega` कोणीय चाल से घर्षणरहित क्षैतिज तल में घूम रहा है। तब किसी भी क्षण डिस्क की गति को दो भिन्न गतियों के अध्यारोपण के रूप में देख सकते हैं। (i) डिसक के संहति केंद्र का z- अक्ष के सापेक्ष घूर्णन और (ii) डिस्क का अपने संहति केंद्र से गुजर रहे ऊर्ध्वाधर तात्क्षणिक अक्ष पर घूर्णन (जोकि बिंदुओं P और Q के आपस में स्थान बदलने के रूप में दिखता है)। इस उदाहरण में इन दोनों घूर्णनों की कोणीय चाल `omega` है।

अब चित्र में दर्शाए गए उसी प्रकार के निकाय के दो भिन्न स्वरूपों पर ध्यान दें। स्थिति (a) डिस्क का पृष्ठ ऊर्ध्वाधर है और x-z तल के समांतर है। स्थिति (b) डिस्क का पृष्ठ x-y तल में `45^(@)` कोण बनाता है एवं उनका क्षैतिज व्यास `x-` अक्ष के समांतर है। दोनों स्थितियों में डिस्क बिंदु P पर जड़ित है तथा इस निकाय z- अक्ष के परितः `omega` कोणीय चाल से घूर्णन करता है।

तात्क्षणिक अक्ष (जो संहति केंद्र से गुजर रहा है) के बारे में कौन सा कथन सही है?

A

यह दोनों स्थितियों के लिए ऊर्ध्वाधर है

B

स्थिति (a) के लिए ऊर्ध्वाधर है स्थिति (b) के लिए x-z तल से `45^(@)` कोण पर एवं डिस्क के पृष्ठ में है

C

स्थिति (a) के लिए क्षैतिज है स्थिति (b) के लिए x-z तल से `45^(@)` कोण पर एवं डिस्क के पृष्ठ के लम्बवत है

D

स्थिति (a) के लिए ऊर्ध्वाधर है स्थिति (b) के लिए x-z तल से `45^(@)` कोण पर एवं डिस्क के पृष्ठ के लम्बवत है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • घूर्णन गति

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रश्न|17 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रश्न|5 Videos
  • चुम्बकत्व

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार (अनुच्छेद iii )|2 Videos
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)-घूर्णन गति-श्रृंखलाबद्ध बोधन प्रकार
  1. दो डिस्कें A तथा B एक ऊर्ध्वाधर धुरी पर समाक्ष रूप से अवस्थिरत की गई ...

    Text Solution

    |

  2. दो डिस्कें A तथा B एक ऊर्ध्वाधर धुरी पर समाक्ष रूप से अवस्थिरत की गई ...

    Text Solution

    |

  3. दो डिस्कें A तथा B एक ऊर्ध्वाधर धुरी पर समाक्ष रूप से अवस्थिरत की गई ...

    Text Solution

    |

  4. दीवार पर जड़े स्प्रिंग नियतांक k वाले दो समरूप स्प्रिंगों से R त्रिज्या...

    Text Solution

    |

  5. दीवार पर जड़े स्पिरंग नियतांक k वाले दो समरूप स्पि्रंगों से R त्रिज्या ...

    Text Solution

    |

  6. दीवार पर जड़े स्पिरंग नियतांक k वाले दो समरूप स्पि्रंगों से R त्रिज्या ...

    Text Solution

    |

  7. एक निर्देश तंत्र जो एक जड़त्वीय निर्देश तंत्र की तुलना में त्वरित हो, अ...

    Text Solution

    |

  8. एक निर्देश तंत्र जो एक जड़त्वीय निर्देश तंत्र की तुलना में त्वरित हो, अ...

    Text Solution

    |

  9. व्यापक रूप से किस दृढ़ पिण्ड की गति को हम दो अलग अलग गतियों के संयुक्त ...

    Text Solution

    |

  10. व्यापक रूप से किस दृढ़ पिण्ड की गति को हम दो अलग अलग गतियों के संयुक्त ...

    Text Solution

    |