Home
Class 12
PHYSICS
एकसमान घनत्व तथा 4 मात्रक त्रिज्या के एक...

एकसमान घनत्व तथा 4 मात्रक त्रिज्या के एक ठोस गोले का केंद्र मूलबिंदु O पर है। प्रत्येक 1 मात्रक त्रिज्या के दो गोले, जिनके केंद्र क्रमश: A(-2, 0, 0) तथा B(2, 0, 0) पर हैं, ठोस में से निकाल लिये गये हैं तथा उनके स्थानों पर गोलीय कोश रह जाते हैं, तब

A

इस पिण्ड के कारण मूलबिंदु पर गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है

B

बिंदु B(2, 0, 0) पर गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है

C

वृत्त `y^(2)+z^(2)=36` के सभी बिंदुओं पर गुरुत्वाकर्षण विभव समान है

D

वृत्त `y^(2)+z^(2)=4` के सभी बिंदुओं पर गुरुत्वाकर्षण विभव समान है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
a, c, d

(a) ठोस गोले के केंद्र पर गुरुत्वीय क्षेत्र शून्य हैं। छोटे गोलों को A व B पर स्थित ऋणात्मक द्रव्यमान m माना जा सकता है। O पर इन द्रव्यमानों के कारण गुरुत्वीय बल बराबर व विपरीत हैं। अत: O पर परिणामी क्षेत्र शून्य है। (c ) तथा (d) विकल्प सही हैं क्योंकि इन वृत्तों का तल yz है अर्थात x-अक्ष के लम्बवत्। इन दोनों वृत्तों के किसी भी बिंदु पर विभव धनात्मक M द्रव्यमान तथा ऋणात्मक द्रव्यमानों -m, -m के सम्मिलित प्रभाव के कारण शून्य है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गुरुत्वाकर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise सत्य/असत्य|1 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|6 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रश्न|5 Videos
  • गति के नियम

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध -बोधन प्रकार|2 Videos
  • घूर्णन गति

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध बोधन प्रकार|10 Videos