Home
Class 12
PHYSICS
दो कण , जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान ...

दो कण , जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान m है , 2a लम्बाई की एक हल्की डोरी के किनारों पर बंधे है। यह संपूर्ण निकाय एक घर्षणहीन क्षैतिज तल पर इस प्रकार रखा है कि डोरी तनी हुई है , तथा प्रत्येक कण डोरी के मध्य - बिन्दु P से a दूरी पर है। अब डोरी के मध्य - बिन्दु को उर्ध्वाधर दिशा में ऊपर को ओर एक लघु , किन्तु एकसमान परिमाण के बल F से खींचा जाता है। परिणामस्वरूप , कण क्षैतिज तल पर एक - दूसरे की ओर चलने लगते है। जब कणों के बीच की दूरी 2x हो जाती है , तब उनके त्वरणों का परिणाम है-
.

A

`(F)/(2m).(a)/(sqrt(a^2-x^2))`

B

`(F)/(2m).(x)/(sqrt(a^2-x^2))`

C

`(F)/(2m).(x)/(a)`

D

`(F)/(2m).(sqrt(a^2-x^2))/(x)`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

मान जब कणों के बीच दूरी 2x है , तब प्रत्येक डोरी में तनाव T है। T को ऊर्ध्व तथा क्षैतिज अवयवों में लिखने पर `2T sin theta =F` तथा `T cos theta = m a_(x)`,

जहाँ `a_(x)` प्रत्येक कण का क्षैतिज दिशा में त्वरण है। इन समीकरणों से `2 tan theta =(F)/(ma_x)` अथवा `a_(x)=(F)/(2mtan theta)`
चित्र से , `tan theta =(sqrt(a^2 -x^2))/(x) therefore a_(x)=(F)/(2m)(x)/(sqrt(a^2 -x^2))`.
ऊर्ध्व त्वरण `a_(y)=(F)/(2m)` अति लघु होने के कारण नगण्य है। अतः प्रत्येक कण का परिणामी त्वरण `a_(x)` ही माना जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गति के नियम

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न II|4 Videos
  • गति के नियम

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise सत्य /असत्य|4 Videos
  • कार्य ऊर्जा एव सामर्थ्य

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise श्रृंखलाबद्ध-बोधन प्रकार|6 Videos
  • गुरुत्वाकर्षण

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise विश्लेषणात्मक प्रश्न|5 Videos