Home
Class 12
PHYSICS
एक सरल आवर्ती प्रगामी तरंग की समीकरण y=8...

एक सरल आवर्ती प्रगामी तरंग की समीकरण y=8 sin (0.628x-12.56t) है। y तथा x सेमी में तथा t सेकण्ड में दिए गये हैं। तब (a) तरंग का आयाम, (b) आवृत्ति, (c) चाल तथा (d) किसी क्षण 2.0 सेमी की दूरी पर स्थित दो कणों के बीच कलान्तर ज्ञात कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हम जानते हैं कि +x दिशा में गतिमान सरल आवर्ती प्रगामी तरंग की समीकरण `y= a sin (kx - omegat)` होती है। दी गई सरल आवर्ती प्रगामी तरंग की समीकरण y=8 sin (0.628x - 12.56t ) की उपरोक्त सभीकरण से तुलना करने पर,
(a) आयाम, |a| = 8 सेमी
(b)t के गुणांकों की तुलना करने पर,
`omega`=12.56 या 2`pi`n = 12.56
अतः आवृत्ति, `n =12.56/(2pi)=12.56/(2xx3.14)=2` हर्ट्ज
(c ) x के गुणांकों की तुलना करने पर, k = 0.628
या `(2pi)/lambda=0.628`
अतः `lambda=(2xx3.14)/0.628`=10 सेमी
चाल, v = n `lambda` = 2 x 10 = 20 सेमी `"से"^(-1)`
(`v=omega/k` द्वारा भी v का मान ज्ञात किया जा सकता है।)
(d) किसी क्षण 2.0 सेमी की दूरी पर स्थित दो कणों के बीच कलान्तर,
`Deltaphi=(2pi)/lambda Deltax` रेडियन
=0.628 x 2 =1.256 रेडियन
`=(1.256xx180^@)/3.14` डिग्री =`72^@`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंग गति

    ARIHANT HINDI|Exercise साधित उदाहरण|16 Videos
  • तरंग गति

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली स्तर 1|99 Videos
  • ठोसों के गुण

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (विगत वर्ष के प्रश्न)|15 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नावली (विगत वर्षो के प्रश्न प्रश्नावली )|11 Videos