Home
Class 12
BIOLOGY
अगर एक आनुवंशिक रोग एक बाह्य रूप से सामा...

अगर एक आनुवंशिक रोग एक बाह्य रूप से सामान्य किन्तु वाहक स्त्री से केवल नर सन्तति में संचरित होता है, रोग है-

A

ऑटोसोमल प्रभावी

B

ऑटोसोमल अप्रभावी

C

लिंग-सहलग्न प्रभावी

D

लिंग-सहलग्न अप्रभावी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

व्याख्या : यदि एक आनुवंशिक रोग लक्षणरूपी सामान्य किन्तु वाहक मादा से कुछ नर संततियों में स्थानान्तरित होता है तो वह लिंग सहलग्न अप्रभावी रोग है। अधिकांश लिंग सहलग्न (X-सहलग्न) दशाएँ अप्रभावी होती हैं, क्योंकि इस दशा में दो X-गुणसूत्रों वाले एक व्यक्ति (महिला) में दोनों जीनों में परिवर्तन आवश्यक होता है। जबकि एक x-गुणसूत्र वाले व्यक्ति (पुरुष) के केवल जीन की एक प्रति में ही अनिवार्य रूप से उत्परिवर्तन होता है। एक महिला जिसके X-गुणसूत्र पर एक जीन की एक प्रति में उत्परिवर्तन है तो वह X-सहलग्न दशा के लिए वाहक कहलाती है। x-सहलग्न अप्रभावी दशा के लिए एक अप्रभावित वाहक माता जिसके X-गुणसूत्र पर एक जीन में उत्परिवर्तन है, वह या तो उत्परिवर्तन वाले जीन की स्थानान्तरण या सामान्य गुणसूत्र का स्थानान्तरण बच्चों में करती है। जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।

ऑटोसोमल प्रभावी वंशागति, वंशागति का वह पैटर्न है जिसमें ऑटोसोम पर स्थित दोषपूर्ण जीन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपना प्रभाव दिखाता है। लिंग सहलग्न प्रभावी लक्षण यदा-कदा होता है जो X-गुणसूत्र पर स्थित एकल जीन के असामान्य होने पर प्रदर्शित होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 3 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • वंशागति एवं विविधता के सिद्धांत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति का आण्विक आधार

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 4 (दीर्य उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos