Home
Class 12
PHYSICS
दो संकेन्द्रीय वृत्तीय लूप, जिनमें से एक...

दो संकेन्द्रीय वृत्तीय लूप, जिनमें से एक की त्रिज्या R तथा दूसरे की त्रिज्या 2R है, xy-तल में इस प्रकार स्थित हैं कि मूल बिन्दु चित्रानुसार इनका उभयनिष्ठ केन्द्र है। छोटा लूप वामावर्त दिशा में `l_1` धारा ग्रहण किए हुए है तथा बड़ा लूप दक्षिणावर्त दिशा में `l_2` , धारा ग्रहण किए हुए है जहाँ `l_2 gt 2l_1` है। `vecB(x, y)`, xy-तल में एक बिंदु (x, y) पर चुम्बकीय क्षेत्र को प्रदर्शित करता है। निम्न में से कौनसा/कौनसे कथन सही है/हैं?

A

`vecB(x, y)` तल में किसी बिंदु पर xy-तल के लंबवत है

B

`|vecB(x, y)|` , त्रिज्य दूरी `r = sqrt(x^2 +y^2)` में केवल x तथा y पर निर्भर करता है

C

`|vecB(x, y)| , r lt R` के लिए सभी बिन्दुओं पर अशून्य है

D

`vecB(x,y)` दोनों लूपों के मध्य सभी बिन्दुओं के लिए xy-तल से लम्बवत रूप से बाहर की ओर इंगित करता है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, B

एक वृत्तीय लूप के कारण इसके तल में किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र तल के लम्बवत् होगा। सममिती के कारण यह केवल केन्द्र से दूरी पर निर्भर करेगा। क्षेत्र, लूप के अन्दर तथा इसके बाहर विपरीत दिशा में होगा।
क्षेत्र `rltR` के लिए अशून्य हो सकता है, चूँकि यह दोनों लूपों के कारण विपरीत दिशा में है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2021)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise PHYSICS (खंड-2)|6 Videos
  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2021)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise PHYSICS (खंड-3)|4 Videos
  • JEE ADVANCED पेपर - 2 (2016)

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise भाग- I भौतिक विज्ञान (खंड-3)|4 Videos
  • JEE MAIN QUESTION PAPER 2013

    JEE Main & Advanced (Hindi Medium)|Exercise PART A - भौतिक विज्ञान (PHYSICS)|30 Videos