Home
Class 11
PHYSICS
जिस प्रकार विज्ञान में परिशुध्द मापन आवश...

जिस प्रकार विज्ञान में परिशुध्द मापन आवश्यक है, उसी प्रकार अल्पविकसित विचारो तथा सामान्य प्रेक्षणों को उपयोग करने वाली राशियों के स्थूल आकलन कर सकना भी उतना ही महत्वपूर्ण है । उन उपायों को सोचिए जिनके द्वारा आप निम्नलिखित का अनुमान लगा सकते है : (जहाँ अनुमान लगाना कठिन है वहाँ राशि की उपरिसीमा पता लगाने का प्रयास कीजिए) ।
(a) मानसून की अवधि में भारत के ऊपर वर्षाधारी मेघो का कुल द्रव्यमान ।
(b) किसी हाथी का द्रव्यमान ।
(c) किसी तूफ़ान की अवधि में वायु की चाल ।
(d) आपके सिर के बालो की संख्या ।
(e) आपकी कक्षा के कमरे में वायु के अणुओ की संख्या ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) यदि मानसून की अवधि में माध्य वर्षा 10 सेमी रिकॉर्ड होती है ।
अर्थात माध्य वर्षा की ऊँचाई h = 10 सेमी = 0.1 मीटर
भारत का क्षेत्रफल सरकारी सूत्रों से प्राप्त सुचना
A = 3.3 मिलियन वर्ग किमी
`= 3.3 xx 10^(6) ("किमी")^(2)`
`= 3.3 xx 10^(6) (10^(3)"मीटर")^(2)`
`= 3.3 xx 10^(12)"मीटर"^(2)`
वर्षा के जल का कुल आयतन = क्षेत्रफल `xx` ऊँचाई
`V = A xx h`
`= 3.3 xx 10^(12) xx 0.1 "मीटर"^(3)`
`= 3.3 xx 10^(11)"मीटर"^(3)`
वर्षा के जल का द्रव्यमान m = आयतन `xx` घनत्व = V `xx` d
`= 3.3 xx 10^(11) xx 1 xx 10^(3)` किग्रा
`= 3.3 xx 10^(14)` किग्रा |
(b) किसी हाथी के द्रव्यमान को ज्ञात करने के लिए हम तैरने के सिध्दांत का उपयोग कर सकते हैं । किसी वस्तु का द्रव्यमान उस वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होता है ।
उदाहरण के लिए, जब एक नाव को जल में ले जाते हैं तो जल में नाव के डूबे हुए भाग की गहराई `h_(1)` माप लेते हैं ।
नाव द्वारा विस्थापित जल का आयतन `V_(1) = Ah_(1)`
अब हाथी को नाव पर ले जाते हैं तथा नाव के जल में डूबे भाग की गहराई `h_(2)` माप लेते हैं ।
नाव तथा हाथी द्वारा विस्थापित जल का आयतन `V_(2) = Ah_(2)`
हाथी द्वारा विस्थापित जल का आयतन, `V = V_(2) - V_(1)`
यदि जल का घनत्व d हो, तो हाथी का द्रव्यमान = हाथी द्वारा विस्थापित जल का द्रव्यमान M = V `xx` d
`=A(h_(2) - h_(1))d`.
(c) तूफ़ान की अवधि में आयु की चाल ज्ञात करने के लिए गैस से भरे गुब्बारे को h ऊँचाई पर ऊधर्वाधर स्थिति A में पकड़ते हैं । अब गुब्बारे को हाथ से अचानक छोड़ देते हैं जिससे गुब्बारे वायु चलने की दिशा में गति करता है । यदि गुब्बारा एक सेकण्ड में स्थिति B में पहुँच जाता है, 1 सेकण्ड में गुब्बारे द्वारा क्षैतिज दूरी d तय होती है । जबकि
`angle AOB = theta`
यहाँ `tan theta = (d)/(h)`
`d = h tan theta`
यदि `theta = 45^(@)`, तो `tan 45^(@) = 1`
तब d = h
यहाँ d गुब्बारे द्वारा 1 सेकण्ड में चली गई दूरी है, यही वायु की चाल है ।

(d) सिर के बालो की संख्या ज्ञात करने के लिए यह मान लीजिए की बालो का सिर पर वितरण एकसमान है ।
सिर पर बालो की संख्या
`= ("सिर का संपूर्ण क्षेत्रफल")/("एक बाल के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल")`
यदि एक बाल की मोटाई d हो ।
बाल के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `= pi r^(2)`
यहाँ `r = (d)/(2)`
अत: `A = pi((d)/(2))^(2) = (pi d^(2))/(4)`
यदि मनुष्य के सिर की औसत त्रिज्या R हो ।
सिर का सम्पूर्ण क्षेत्रफल `= pi R^(2)`
सिर पर बालो की संख्या `= (pi R^(2))/(((pi d^(2))/(4)))=(4 pi R^(2))/(pi d^(2))=(4 R^(2))/(d^(2))`
उदाहरण के लिए, बाल की मोटाई `(d) = 3 xx 10^(-3)` सेमी
यदि सिर की औसत त्रिज्या (R) = 9 सेमी
बालो की संख्या `=(4 xx (9)^(2))/((3 xx 10^(-3))^(2))=(4 xx 81)/(9 xx 10^(-6))`
`= 36 xx 10^(6) = 3.6 xx 10^(7)`.
(e) किसी कक्षा के कमरे में उपस्थित अणुओ की संख्या ज्ञात करने के लिए कमरे के आयतन की आवश्यकता होती है । उदाहरण के लिए, यदि कक्षा के कमरे की भीतरी लम्बाई (l), चौड़ाई (b) तथा ऊँचाई (h) है ।
कक्षा के कमरे का आयतन ` V = l xx b xx h "मी"^(3)` है ।
हम जानते हैं कि NTP पर एक मोल वायु का आयतन 22.4 लीटर होता है (1 लीटर `= 10^(-3)"मीटर"^(3)`)|
अत: 1 मोल वायु का आयतन `= 22.4 xx 10^(-3) "मीटर"^(3)`
वायु के एक मोल में अणुओ कि संख्या = आवोगाद्रो संख्या (N)
यहाँ `N = 6.023 xx 10^(23)`
अत: कक्षा के कमरे में वायु के अणुओ के संख्या
`n=((6.023 xx 10^(23))xx(l xx b xx h))/(22.4 xx 10^(-3))`
यदि कक्षा के कमरे कि l = 8 मीटर, b = 6 मीटर तथा h = 4 मीटर तब,
`n = (6.023 xx 10^(23) xx 8 xx 6 xx 4)/(22.4 xx 10^(-3))`
`=(6.023 xx 192 xx 10^(26))/(22.4)`
`=(1156.416 xx 10^(26))/(22.4)`
`= 51.626 xx 10^(26)`
`= 5.16 xx 10^(27)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विमीय विश्लेषण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|9 Videos
  • विमीय विश्लेषण

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|9 Videos
  • मात्रक, मापन तथा त्रुटि विश्लेषण

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न)|19 Videos
  • वृत्तीय गति

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रशन|17 Videos
NOOTAN HINDI-विमीय विश्लेषण -एन.सी.ई.आर.टी.प्रश्न
  1. लम्बाई का कोई ऐसा नया मात्रक चुना गया है जिसके अनुसार निर्वात में प्रक...

    Text Solution

    |

  2. लम्बाई मापने के लिए निम्लिखित में से कौन-सा सबसे परिशुध्द यंत्र है ? ...

    Text Solution

    |

  3. कोई छात्र 100 आवर्धन के एक सूक्ष्मदर्शी के द्वारा देखकर मनुष्य के बाल ...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए : (a) आपको एक धागा और मित्र पैमाना दिया जा...

    Text Solution

    |

  5. किसी मकान का फोटोग्राफ 35 mm स्लाइड पर 1.75 cm^(2) क्षेत्र घेरता है । ...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित में सार्थक अंको की संख्या लिखिए : (a) 0.007 m^(2) (b) 2....

    Text Solution

    |

  7. धातु की किसी आयताकार शीट की लम्बाई, चौड़ाई व मोटाई क्रमश: 4.234 m, 1.00...

    Text Solution

    |

  8. पंसारी की तुला द्वारा मापे गए डिब्बे का द्रव्यमान 2.300 kg है । सोने क...

    Text Solution

    |

  9. कोई भौतिक राशि P, चार प्रेक्षण-योग्य राशियों a, b, c तथा d से इस प्रक...

    Text Solution

    |

  10. किसी पुस्तक में, जिसमे छपाई की अनेक त्रुटिया हैं, आवर्त गति कर रहे किस...

    Text Solution

    |

  11. भौतिकी का एक प्रसिध्द संबंद किसी कण के 'चल द्रव्यमान (moving mass)' m,...

    Text Solution

    |

  12. परमाण्विक पैमाने पर लम्बाई का सुविधाजनक मात्रक एंगस्ट्रम है और इसे Å ...

    Text Solution

    |

  13. किसी आदर्श गैस का एक मोल (ग्राम अणुक) मानक ताप व दाब पर 22.4 L आयतन (ग...

    Text Solution

    |

  14. इस सामान्य प्रेक्षण की प्रेक्षण की स्पष्ट व्याख्या कीजिए : यदि आप तीव्...

    Text Solution

    |

  15. समीपी तारो की दूरियाँ ज्ञात करने के लिए अनुभाग 2.3.1 में दिए गए 'लंबन'...

    Text Solution

    |

  16. हमारे सौर परिवार से निकटतम तारा 4.29 प्रकाश वर्ष दूर है । पारसेक में य...

    Text Solution

    |

  17. भौतिक राशियों का परिशुध्द मापन विज्ञान की आवश्यकताएँ हैं । उदाहरण के ल...

    Text Solution

    |

  18. जिस प्रकार विज्ञान में परिशुध्द मापन आवश्यक है, उसी प्रकार अल्पविकसित ...

    Text Solution

    |

  19. सूर्य एक ऊष्मा प्लैज़्मा (आयनीकृत पदार्थ) है जिसके आंतरिक क्रोड का ताप ...

    Text Solution

    |

  20. जब बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से 8247 लाख किलोमीटर दूर होता है, तो इसके व्या...

    Text Solution

    |